Shabana Azmi Old Video Viral: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी एक बार फिर से खबरों की हेडलाइन में छाई हुई हैं. इस बार दिग्गज एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए नहीं, बल्कि अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में शबाना आजमी ने एक रेयर पुराना वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए. चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?
शबाना आजमी का पुराना वीडियो वायरल
हाल ही में शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया. ये वीडियो उनके घर पर एक म्यूजिकल शाम के दौरान का है. इस वीडियो में श्रीदेवी, अलका याग्निक और सतीश कौशिक जैसे कई सेलिब्रिटी गेस्ट शंकर महादेवन, सोनू निगम और दूसरों की परफॉर्मेंस का मजा लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी का है.
अलका याग्निक, श्रीदेवी और सतीश कौशिक
वीडियो की शुरुआत उर्मिला मातोंडकर, सुनीता कपूर और दूसरे लोगों से होती है, जो म्यूजिशियन के सामने एक काउच पर बैठे हैं. वहीं, सोनू मुस्कुराते हुए एक पर्कशन इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं और राजू सिंह गिटार बजाते दिखते हैं. वहीं, शंकर गाना गाने के लिए तैयार होते हैं. बोनी कपूर और श्रीदेवी उनके पीछे बैठे हैं. इसी लाइन में सतीश उनके बगल में दूसरे काउच पर बैठे हैं. वीडियो में अलका याग्निक एक पोल के सहारे खड़ी दिखाई दे रही हैं.
सतीश कौशिक बैठे हैं…
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शबाना ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘म्यूजिक की दुनिया के सबसे अच्छे लोगों को अपने घर पर पाकर हमें बहुत खुशी हो रही है.’ शबाना का ये वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह एक पुराना वीडियो है, जिसमें सतीश कौशिक बैठे हैं और अगर मैं गलत नहीं हूं, तो उनकी मौत 3 साल पहले हो गई थी.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी की तुलना में खड़ी अलका याग्निक भी अच्छी सेहत में अच्छी लग रही हैं.’