Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर अल्लाहबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के सवाल से झाड़ा पल्ला, बोलीं- मैं जवाब नहीं…

रणवीर अल्लाहबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के सवाल को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। तभी से वो सोशल मीडिया से भी गायब से हो गए हैं। वहीं विवाद के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने इस पर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया। वहीं निक्की ने विवाद के सवाल पर एक महीने बाद भी चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में जब उनसे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर सवाल पूछा गया तो वो इग्नोर करती नजर आईं। आइए आपको भी बताते हैं निक्की ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विदेश में ‘सिकंदर’ की तगड़ी कमाई, USA में कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

---विज्ञापन---

क्या बोलीं निक्की शर्मा?

विरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इसमें पैपराजी निक्की से इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़ा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने निक्की से पूछा कि जब कोई करीबी दोस्त मुसीबत में होती हैं तो वो मीडिया से कैसे बातचीत करती हैं। इस पर निक्की सवाल से पल्ला झाड़ती दिखीं। उन्होंने शालीनता से कहा, ‘मैं अनजान कॉल्स का जवाब ही नहीं देती।’ साथ ही इसके बाद निक्की सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

दोनों एक-दूसरे से हुए अलग

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से पहले निक्की और रणवीर को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते देखा जाता था। वहीं दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की फोटोज भी शेयर करते थे। वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है। इससे सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलनी शुरू हो गई कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।

विवाद के बाद रणवीर की माफी

वहीं विवाद के बाद रणवीर के खिलाफ कई एफआईआर हुईं। इस महीने की शुरुआत में रणवीर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश भी हुए थे। साथ ही उन्होंने विवाद के लिए माफी भी मांगी थी। वहीं रणवीर कपूर को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें उनके पॉडकास्ट शो ‘द रणवीर शो’ को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लो आ गई Sikandar Trailer की रिलीज डेट, सलमान खान ने उठाया पर्दा

First published on: Mar 22, 2025 07:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola