Salman Khan New Post: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की नई पोस्ट अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है. सलमान खान, जो भी करते हैं वो हमेशा सबसे अलग और शानदार होता है. सोशल मीडिया पर सलमान अक्सर अपने फैंस को चौंका देते हैं. सोशल मीडिया पर वो खुद ही अपनी तस्वीरें और बाकी पोस्ट शेयर करते हैं, जो बाद में तुरंत वायरल हो जाती हैं.
खूबसूरत वादियों में सलमान खान
हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. कैप्शन में भाईजान ने ‘मातृभूमि’ लिखकर हर किसी का दिल जीत लिया. मुंबई की बारिश के बीच मानसून का मजा लेते सलमान खान काफी फिट और हेल्दी नजर आ रहे हैं. दोनों तस्वीरों में सलमान खान प्रकृति के शांत और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते दिख रहे हैं.
वायरल हुई भाईजान की पोस्ट
अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने सिर्फ एक शब्द लिखा है, मातृभूमि (MAATRUBHUMI). दोनों तस्वीरों में सलमान खान कुर्सी पर बैठे हैं और सिर पर टोपी लगाए जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. मानसून के मौसम सलमान की ये तस्वीरें बेहद शानदार लग रही हैं.

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” को भी लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. ये फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी, बलिदान और अटूट हौसले की एक दमदार कहानी पेश करेगी. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है. हालांकि चीन के सरकारी अखबार ने फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद इसकी रिलीज टल गई और अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अगस्त-सितंबर के महीने में रिलीज हो सकती है.