MrBeast At Ramayana Event: रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. मेकर्स ने भी अब फिल्म का प्रमोशन जोरों से शुरू कर दिया है. टीजर और ट्रेलर के बाद कुछ दिनों पहले फिल्म से पहला गाना रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. वहीं अब फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन के लिए आज 26 सितंबर को मुंबई में एक स्पेशल प्रमोशनल इवेंट रखा गया, जिसमें मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट भी नजर आए.
मुंबई में ‘रामायण’ का ग्रैंड इवेंट
इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, फिल्म के लीड स्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और मिस्टर बीस्ट एक साथ नजर आए. सभी ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और मीडिया से भी बात की. रणबीर ने मिस्टर बीस्ट को ‘रामायण’ का महत्व भी समझाया. सोशल मीडिया पर इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं.
मिस्टर बीस्ट ने कहा- जय श्री राम
इवेंट के दौरान मिस्टर बीस्ट भारतीय संस्कृति और भगवान राम के प्रति सम्मान जाहिर करते नजर आए. उन्होंने स्टेज से ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगाया. इवेंट में रणबीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आए. साई पल्लवी ने साड़ी में सबका ध्यान अपनी खींचा. मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर के साथ खूब पोज दिया.
रणबीर कपूर ने उठाया धनुष
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट से रणबीर कपूर कई शानदार तस्वीरें सामने आई हैं. एक वीडियो में वो धनुष उठाते नजर आ रहे हैं. रणबीर का ये अंदाज देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है. इवेंट में मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी फिल्म के ग्लोबल प्रोमोशन के लिए काफी खास मानी जा रही है.
कौन हैं मिस्टर बीस्ट?
मिस्टर बीस्ट (MrBeast), एक बहुत ही पॉपुलर अमेरिकी यूट्यूबर और बिजनेसमैन हैं. उनका YouTube चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल है, जिसके 51 करोड़ (517 मिलियन) से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’
बात करें फिल्म ‘रामायण’ की तो, इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म इसी साल दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी.