Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राम चरण की सिक्योरिटी में हुई चूक, इवेंट के दौरान फैन गर्ल ने की ऐसी हरकत कि लोग भी हुए हैरान, Video Viral

राम चरण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म पेद्दी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वहीं, फिल्म के हैदराबाद में प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Peddi-Ram Charan
Peddi-Ram Charan

राम चरण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. ‘पेद्दी’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने सिनेमाघरों में महज चार दिनों में दुनिया भर में 233.02 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद भी एक्टर इसका जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में एक्टर एक इवेंट के लिए हैदराबाद में पहुंचे थे, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी हैरान रह गए. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फैन गर्ल ने की राम चरण को छूने की कोशिश

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि राम चरण भीड़ से घिरे हुए हैं. इस दौरान उनकी एक फैन गर्ल सिक्योरिटी का घेरा तोड़ कर उनके पास पहुंचती है और उन्हें पकड़ने की कोशिश करती है. फैन गर्ल की इस हरकत से राम चरण हैरान रह जाते हैं. हालांकि इसके तुरंत बाद सिक्योरिटी टीम महिला को पकड़ लेती है और एक्टर से दूर करती है.

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

वहीं, अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बेचारे राम चरण डर गए. दूसरे यूजर ने लिखा, “वो एंटरटेनमेंट के लिए टीवी पर आते हैं…वो भगवान नहीं जिनके पीछे भागो, घंटों लाइन में खड़े रहने और आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें छूने के लिए नहीं.वे सिर्फ पैसे कमाने और मनोरंजन करने के लिए काम करते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो राम चरण है, ना कि अल्लू अर्जुन जो अपनी फैन गर्ल को गले लगाएगा.

पेद्दी ने चार दिन में कमाए इतने करोड़

फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. जिसमें राम चरण एक क्रिकेटर, पहलवान और एथलीट की भूमिका में नजर आते हैं. फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, जगपति बाबू जैसे कलाकार दिखे हैं. फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 4 दिनों में 233.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसने भारत में 152 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

‘पेद्दी’ को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इन सभी के अलावा आपको बता दें कि ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर जमकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा है. लोगों ने मेकर्स पर सवाल खड़े किए हैं कि महिलाओं को फिल्म में गलत ढंग से पेश किया गया है. इतना ही नहीं इस पूरे विवाद के बीच जाह्नवी कपूर की प्राइवेट्स भी कथित तौर से वायरल हुई हैं, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि वह काफी असहज थीं. हालांकि इस पूरे मामले पर फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर दस्तक देगी सूर्या की ‘Karuppu’, जानें कब होगी रिलीज?

First published on: Jun 08, 2026 02:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola