Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- आपको स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant: एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर तरही-तरह की बातें कही थी. वहीं अब कंगना ने पलटवार करते हुए राखी को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant: राखी सावंत अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के बारे में विवादित बातें कही थीं. इन्हीं बातों का जवाब देते हुए कंगना ने राखी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने राखी को ‘असफल और कड़वाहट से भरी’ बताया और कहा कि उन जैसे लोग जलन और ईर्ष्या की वजह से सफल महिलाओं को निशाना बनाते हैं.

कंगना रनौत ने राखी सावंत को फटकारा

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘सिर्फ वही नहीं, बल्कि ज्यादातर असफल और कड़वाहट से भरे लोग अपनी जलन/ईर्ष्या, नाकामियों और अहंकार को संतुष्ट और सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालने में देर नहीं करते. लेकिन अब समय आ गया है कि हम ऐसे बार-बार होने वाले, जानबूझकर किए गए हमलों और सार्वजनिक रूप से चरित्र हनन का शिकार न बनें; हमें अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना होगा और खुद को बार-बार सफाई देना भी बंद करना होगा.’

---विज्ञापन---
kangana ranaut

‘स्वीपर की नौकरी नहीं मिली’

इसपर आगे बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘तो हां मेरे प्यारों!! आप भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन पता है क्या!! दुर्भाग्य से किसी को आपसे कुछ नहीं चाहिए. याद रखिए, आपके सारे एहसानों को मिलाकर भी आपको स्वीपर की नौकरी नहीं मिली, उसके लिए भी कुछ काबिलियत और हुनर ​​चाहिए होता है. तो निश्चिंत रहिए, एहसान करें या न करें, आप कहीं नहीं पहुंचने वाले; इसलिए बैठिए, मेरी रील्स देखिए और रोते रहिए.’

राखी ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें हाल ही में राखी ने कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कंगना और राखी के बीच पहले भी सार्वजनिक रूप से झगड़े हो चुके हैं. राखी ने दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के वक्त भी कंगना पर टिप्पणी की थी और उन्हें गंदी जुबान वाली (gutter mouth) कहा था.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2026 08:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola