Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भारत एक बार फिर कियारा के प्यार में पड़ेगा’, यश ने की कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ

यश ने 'टॉक्सिक' की को-स्टार कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म में कियारा का नया अंदाज देखकर भारत एक बार फिर उनके प्यार में पड़ जाएगा.

Yash praises Kiara Advani
यश ने की कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स: को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं. रिलीज से पहले हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान यश ने अपनी को-स्टार कियारा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कियारा को शानदार अभिनेत्री बताते हुए कहा कि फिल्म में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

कियारा की तारीफ में यश ने बांधें पुल

यश ने कहा कि कियारा ने अपने करियर में अब तक कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ में दर्शक उन्हें एक नए अवतार में देखेंगे. यश के मुताबिक, कियारा का किरदार नादिया काफी खास है और फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे.

---विज्ञापन---

कियारा के लिए यश ने कही खास बात

यश ने कियारा के अभिनय के साथ-साथ उनके स्वभाव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि कियारा बेहद सरल और सच्ची इंसान हैं. उनके अंदर एक सहजता है, जो उन्हें पर्दे पर भी खास बनाती है.

‘कियारा के प्यार में पड़ेगा भारत’

अभिनेता ने कहा कि कियारा एक बेहतरीन को-स्टार हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि 26 अगस्त के बाद भारत एक बार फिर कियारा के प्यार में पड़ जाएगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इस बार कियारा के लिए दर्शकों का प्यार अलग ही लेवल पर होगा. यश ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कियारा का शुक्रिया भी अदा किया.

---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’ में अलग अंदाज में दिखेंगी कियारा

‘टॉक्सिक’ में कियारा नादिया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें यश एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ के जरिए कियारा आडवाणी कन्नड़ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं.

कियारा ने भी शेयर किया था एक्सपीरियंस

कियारा ने भी फिल्म के एक्सपीरियंस को लेकर कहा था कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें अपनी सहज सीमाओं से बाहर जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया. उनके मुताबिक, फिल्म से जुड़े हर कलाकार और तकनीकी टीम ने पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया है.

---विज्ञापन---

फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

बहरहाल, अब यश और कियारा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

First published on: Aug 23, 2026 05:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola