Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vishwanath and Sons Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाई सूर्या और रवीना टंडन की फिल्म, चार दिनों में कमा डाले इतने करोड़

Vishwanath and Sons Collection Day 4: सूर्या और ममिता बैजू की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत शुरुआत को बरकरार रखा है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई में गिरावट आई है.

Vishwanath and Sons
Vishwanath and Sons

Vishwanath and Sons Collection Day 4: सूर्या और ममिता बैजू अभिनीत फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर.

शुरुआत तीन दिनों में ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. तीसरे दिन भी फिल्म ने 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

चौथे दिन ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कमाए इतने करोड़

हालांकि, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.9 प्रतिशत रही और कुल 4,962 शो चले. तमिल भाषा में फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये और तेलुगु में 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. रविवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 13.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. वहीं, फिल्म ने चार दिनों में भारत में 65.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दुनियाभर में इसका कलेक्शन 120.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

करुप्पू ने कमाए थे 300 करोड़

बता दें कि सूर्या की पिछली फिल्म ‘करुप्पू’ ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी सिनेमाघरों में ‘करुप्पू’ की तरह शानदार कमाई कर पाएगी या नहीं.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कहानी

फिल्म की बात करें तो यह एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा है, जिसका निर्देशन वेंकी अटुलुरी ने किया है. फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बिजनेसमैन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर है. 40 साल की उम्र में उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है, जब उसका बेटा अभय गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है. फिल्म में सूर्या और ममिता के अलावा राधिका सरथकुमार और रविना टंडन भी नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास या फेल! चौथे दिन कैसा रहा इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का हाल, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2026 08:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola