Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास या फेल! चौथे दिन कैसा रहा इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का हाल, जानें कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. हालांकि रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. वहीं, भारत में फिल्म 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है.

Awarapan 2
Awarapan 2

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं, फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर.

आवारापन 2 ने शुरुआती तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे.

---विज्ञापन---

चौथे दिन आवारापन 2 ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 16.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत रही और कुल 10,849 शोज चलाए गए.

दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

इस तरह ‘आवारापन 2’ ने भारत में चार दिनों में 91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज 9 करोड़ रुपये दूर है. वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये हो गया है. ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 के आगे बटवारा का बुरा हाल

दूसरी ओर, ‘आवारापन 2’ के साथ रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 5.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। फिल्म ने चार दिनों में भारत में सिर्फ 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दुनियाभर में इसकी कमाई 40.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

फिल्म में दिखे ये कलाकार

‘आवारापन 2’ की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि इसके दूसरे पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: ‘आवारापन 2’ ने बिगाड़ा ‘बटवारा 1947’ का खेल, संडे को कमाए बस इतने करोड़

First published on: Aug 18, 2026 07:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola