Udta Teer Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 3 दिन हो गए हैं. फिल्म को ऑडियंस से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा, फिल्म की कमाई में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. दूसरे दिन की तरह ही फिल्म ने तीसरे दिन भी कमाल का कलेक्शन किया. इसके अलावा, फिल्म की कमाई में कुछ प्रतिशत वृद्धि भी देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.
‘उड़ता तीर’ ने संडे को शानदार कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने 11.7 प्रतिशत अधिक कमाई की है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ने भारत में अब तक 19.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर इसी तरह फिल्म कमाई करती रही, तो जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी
तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी वृद्धि दर्ज की गई है. रविवार को पूरे भारत में फिल्म के 6,020 शो चलाए गए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 25.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन सुबह के शो में 12.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 39.54 प्रतिशत, शाम के शो में 47.08 प्रतिशत और रात के शो में 37.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. तीसरे दिन सिनेमाघरों में इसका कुल फुटफॉल 3,61,245 दर्ज किया गया.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी ठीक-ठाक तरीके से आगे बढ़ रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस स्पाई कॉमेडी फिल्म ने 3 दिन में अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 27.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.