Toxic Box Office Collection Day 9: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 101.10 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. इतना ही नहीं फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. रिलीज को 9 दिन पूरे हो चुके हैं और गुरुवार के दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
टॉक्सिक डे 9 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी कि गुरुवार को 4.25 करोड़ का कारोबार किया है. इसकी कमाई में बुधवार के मुकाबले 1.20 करोड़ की गिरावट देखी गई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 13.8 प्रतिशत रही और इसके कुल शोज 10,863 ही चले.
टॉक्सक वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन
फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.04 करोड़, मलयालम में सिर्फ 1 लाख, तमिल में 15 लाख और तेलुगु में 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने भारत में 9 दिनों में 239.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर इसकी दुनिया भर में कमाई 328.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
टॉक्सिक 8 डेज कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 37.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये, चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 23 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़ रुपये,सातवें दिन 7.85 करोड़ रुपये और आठवें दिन 5.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
टॉक्सिक स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो यह गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक गैंगस्टर ड्रामा है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं. फिल्म केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर क्रिएशंस के बैनर तले बनी है.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 8: वीकडेज पर गिरी यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई, 8 दिनों में किया इतना कलेक्शन