Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

50 करोड़ के बेहद करीब पहुंची सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, जानें 5वें दिन की कमाई

The Vvaan Box Office Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में छाई हुई है. जानें मंगलवार फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

The Vvaan Box Office Collection Day 5
The Vvaan Box Office Collection Day 5

The Vvaan Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. 25 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है. सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म में छठ महापर्व को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. आइए फिल्म के पांचवें दिन मंगलवार की कमाई के बारे में जानते हैं.

5वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें दिन अब तक, ‘द वन’ ने ₹5.33 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹52.64 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹44.18 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

द वन ने रिलीज के पहले दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ की कमाई की. फिर तीसरे दिन फिल्म ने 14.35 करोड़ और चौथे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की.

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में बात करें तो, ‘द वन’ में सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ऋषि नाम का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई शहर में रहता है. कुछ दिनों बाद ऋषि अपने पैतृक गांव लौटता है. यहां गांव में वन देवी का मंदिर का, जिसे लेकर मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाने वाले की मौत हो जाती है. ऋषि को इन सब बातों पर विश्वास नहीं होता और वो वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है.

First published on: Sep 29, 2026 09:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola