The Vvaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की तीन दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. पहले दिन मिले मिक्स रिव्यू के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म ने रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले काफी अच्छा कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल कितनी कमाई की है.
‘द वन’ ने रविवार को बंपर कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 33.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है.
संडे की टोटल ऑक्यूपेंसी
दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द वन’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ थिएटर में शानदार ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की. रविवार को पूरे भारत में फिल्म ‘द वन’ के 7,135 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 43.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को सुबह से लेकर रात तक अच्छा प्रदर्शन किया. तीसरे दिन सुबह के शोज में 26.92 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 56.23 प्रतिशत, शाम के शोज में 61.08 प्रतिशत और रात के शोज में 48.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म ‘द वन’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘द वन’ ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड लेवल पर 43.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.