Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे करण वाही? एक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Karan Wahi: टीवी एक्टर करण वाही ने 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड एंट्री की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए साफ कर दिया कि वह इस सीजन शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं.

karan wahi wildcard entry rumours bigg boss 20
karan wahi wildcard entry rumours bigg boss 20

Karan Wahi: पॉपुलर टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं गर्म थीं कि वह ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट (Wildcard Contestant) एंट्री लेने वाले हैं! उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह (Uditi Singh) के घर में होने और करण के एक ‘UNO वाइल्ड कार्ड’ वाले पोस्ट ने इन अफवाहों को भड़का दिया था. लेकिन अब एक्टर ने खुद आगे आकर इन सारी अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. आइए जानते हैं कि फैंस को तगड़ा जवाब देते हुए करण वाही ने बिग बॉस एंट्री पर क्या बड़ा खुलासा किया…

‘बिग बॉस’ में वाइल्डकार्ड एंट्री की अफवाहों पर फुल स्टॉप

टीवी के हैंडसम हंक करण वाही ने उन सभी खबरों को पूरी तरह से नकार दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड बनकर आ रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वह फिलहाल रियलिटी शो के इस सीजन में बिल्कुल नजर नहीं आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

‘एक तो तुम लोगों को चिल नहीं’

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी ए क्वेश्चन’ सेशन रखा था, जहां एक फैन ने लिखा कि आप वाइल्डकार्ड के तौर पर बिग बॉस में जा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, “एक तो तुम लोगों को भी चिल नहीं है ना. हर चीज का तुमको मतलब कुछ और बनाना होता है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं. बस हो गया. इस सोच को यहीं खत्म करते हैं. बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं, कम से कम इस साल तो नहीं.”

UNO वाइल्ड कार्ड पोस्ट का असली सच

अफवाहों की शुरुआत सितंबर के बीच में हुई थी जब करण ने इंस्टाग्राम पर ‘UNO’ कार्ड्स की एक स्टोरी शेयर की थी. उनके चेहरे के पास वाले कार्ड पर लिखा था, ‘UNO में मेरा फेवरेट कार्ड वाइल्ड कार्ड’. हालांकि वह सिर्फ गेम की बात कर रहे थे, लेकिन फैंस ने इसे ‘बिग बॉस 20’ के वाइल्डकार्ड से कनेक्ट कर दिया. करण ने क्लियर किया कि वह सिर्फ कार्ड गेम के बारे में बात कर रहे थे.

---विज्ञापन---

घर में मौजूद एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह

करण की इस पोस्ट की टाइमिंग इसलिए भी वायरल हुई क्योंकि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह पहले से ही ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर बतौर कंटेस्टेंट मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 में अलग होने से पहले करण और उदिति ने करीब ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसकी वजह से फैंस को लगा कि मेकर्स दोनों को आमने-सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी से जुड़ा पिछला बयान

UNO वाली पोस्ट से पहले सितंबर में ही करण अपने साथी खिलाड़ी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ एक व्लॉग में दिखे थे. तब उन्होंने कहा था, “हो सकता है कि इसके बाद आप मुझे बिग बॉस हाउस में देखें. मैं लाइमलाइट में रहना चाहता हूं, असल में सोच रहा हूं कि अगर मैं ‘खतरों’ के फिनाले तक पहुंचता हूं, तभी तय करूंगा कि मुझे बिग बॉस में जाना है या नहीं.” हालांकि अब उन्होंने इस मौजूदा सीजन में जाने से पूरी तरह हाथ पीछे खींच लिए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola