Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद अब सीजन 4 को लेकर आई अपडेट, श्वेता त्रिपाठी के बयान से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Mirzapur Season 4 Update: 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर सीजन 4' पर बड़ा अपडेट दिया है. श्वेता ने खुलासा किया है कि सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है, साथ ही उन्होंने अपने कैरेक्टर और फिल्म की ब्लॉकबस्टर जर्नी पर दिल खोलकर बात की.

Mirzapur Season 4 Update shweta tripathi
Mirzapur Season 4 Update shweta tripathi

Mirzapur Season 4 Update: ओटीटी (OTT) पर तहलका मचाने के बाद थिएटर में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) को दर्शकों का बेपनाह प्यार मिला है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है! अब फिल्म की बंपर सफलता के बाद सीरीज लवर्स के लिए एक और बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सीरीज और फिल्म में ‘गोलू गुप्ता’ का आइकोनिक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ‘श्वेता त्रिपाठी’ (Shweta Tripathi) ने ‘मिर्जापुर सीजन 4’ (Mirzapur Season 4) को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग हुई शुरू

स्क्रीन के साथ एक खास बातचीत में श्वेता त्रिपाठी ने मिर्जापुर के अगले चैप्टर पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा, “अभी एक दूसरी फिल्म आ रही है और सीजन 4 लिखा जा रहा है (Scripting Underway). तो यह जर्नी 10 साल से भी ज्यादा की होने वाली है.” श्वेता ने आगे कहा कि भले ही इस जर्नी को 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया हो और हमारी उम्र बढ़ गई हो, लेकिन पर्दे पर ‘गोलू’ अभी भी सिर्फ 22 साल की ही है.

---विज्ञापन---

तारीफों को सिर पर नहीं चढ़ने देतीं

श्वेता ने बताया कि वह सीरीज और अपने रोल को लेकर लोगों से मिलने वाली तारीफों से खुद को थोड़ा दूर ही रखती हैं. उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर भी लोगों ने बहुत अच्छी बातें कहीं, लेकिन वह इन तारीफों को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहतीं. इसी वजह से वह बहुत ज्यादा अटैच होने के बजाय खुद को इन सब चीजों से थोड़ा बैलेंस और दूर रखती हैं.

फिल्म की सफलता का क्रेडिट ऑडियंस को दिया

‘मिर्जापुर द मूवी’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स पर बात करते हुए श्वेता ने इसका पूरा श्रेय दर्शकों को दिया. उन्होंने कहा, “दर्शक फिल्म देखने थिएटर आए. अगर ऑडियंस ही देखने नहीं आएगी तो हम कितनी भी अच्छी चीज बना लें, उसका कोई मतलब नहीं रह जाता क्योंकि हम ये सब कंटेंट उन्हीं के लिए बना रहे हैं और उन्हीं के साथ शेयर करने के लिए बना रहे हैं.”

---विज्ञापन---

कमर्शियल फिल्मों के सवाल पर करारा जवाब

श्वेता त्रिपाठी ने शेयर किया कि इतने सालों के करियर में उनसे बार-बार एक ही सवाल पूछा गया कि वह कमर्शियल फिल्में कब करेंगी? इस पर उन्होंने पलटकर सवाल किया, “क्या कोई कमर्शियल एक्टर से यह पूछता है कि आप फेस्टिवल फिल्म्स (Festival Films) कब करोगे? या आप इंडिपेंडेंट सिनेमा को कब सपोर्ट करोगे?” उन्होंने आगे कहा कि हम लोग नंबर्स और बॉक्स ऑफिस फिगर्स के पीछे इतना भागने लगते हैं कि इसका असर सीधे क्वालिटी पर पड़ने लगता है, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है.

गोलू दीदी और 226 करोड़ का कलेक्शन

श्वेता ने बताया कि उनके कैरेक्टर को लोगों ने इतना प्यार दिया है कि अब वह जहां भी जाती हैं, फैंस उन्हें सिर्फ ‘गोलू दीदी’ कहकर ही बुलाते हैं. बता दें कि गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) के डायरेक्शन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसी तगड़ी स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने महज 24 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 226.58 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 11:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola