Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश 50 दिन बाद भी रुकने का नाम ले रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 52 दिन पूरे कर लिए हैं और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
52 दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’
हनुमान अंश की कहानी बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और अब 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. पहले दो हफ्ते ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली, लेकिन तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया. तीसरे हफ्ते से सातवें हफ्ते तक फिल्म ने धुआंधार कमाई तय की. इस बीच कई फिल्में रिलीज, लेकिन कोई भी हनुमान अंश को कोई टक्कर नहीं पाया. बॉक्स ऑफिस पर संडे को हनुमान अंश ने 52 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए फिल्म के अब तक का कलेक्शन जानते हैं.
‘हनुमान अंश’ डे 52 कलेक्शन
52वें दिन अब तक, ‘हनुमान अंश’ ने ₹8.00 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹361.54 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹306.03 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
हनुमान अंश की कहानी
हनुमान अंश की कहानी लक्ष्मी नारायण (बाबा नीम करौली) के शुरुआती जीवन पर आधारित है. अपनी मां को खोने के बाद, लक्ष्मी नारायण अपना घर छोड़ देता है और ईश्वर की तलाश में पूरे उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है. इस यात्रा के लक्ष्मी नारायण खुद को भगवन के बेहद करीब पाता है और अपनी से तपस्या वो आगे चलकर नीम करौली बाबा बन जाते हैं. फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का किरदार निभाया है. इसमें उनके अलावा पूर्णिमा तिवारी और चंदन आनंद जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.