Sunday, 31 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Great Grand Superhero Vs Blast Collection: अर्जुन सरजा की ‘ब्लॉस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर बरपाया कहर, दूसरे दिन जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का हुआ बुरा हाल

The Great Grand Superhero Vs Blast Collection: दृश्यम 3 और करुप्पू इन दिनों बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई कर रही है. इस बीच अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' रिलीज हुई और यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने तीन दिनों में अच्छा कलेक्शन कर लिया है. वहीं, जैकी श्रॉफ स्टारर द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है.

---विज्ञापन---

The Great Grand Superhero-Blast
The Great Grand Superhero-Blast

The Great Grand Superhero Vs Blast Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के बाद साउथ के स्टार्स की मूवीज का दबदबा है. दरअसल, बीते दिनों सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू और मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं और दोनों ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. इस बीच साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ ने भी दस्तक दी है और यह आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दूसरी ओर जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ भी रिलीज हुई है, जिसका बेहद बुरा हाल है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

ब्लास्ट ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

सुभाष के. राज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्लास्ट में अर्जुन सरजा के अलावा प्रीति मुखुंधन और अभिरामी भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में गुरुवार 28 मई को रिलीज हुई थी. इस मूवी ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 2.15 करोड़ की कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन इस मूवी की ऑक्यूपेंसी 39.6 प्रतिशत रही है और इसने भारत में कुल 7.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---
Day 11.25 करोड़
Day 2 2.15 करोड़
Day 33.90 करोड़

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो को लेकर बात करें तो यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. इस यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज हुई है और इसने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 25 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख का कलेक्शन किया. मूवी ने दो दिनों में भारत में 75 लाख की कमाई कर ली है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही है.

यह भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘करुप्पू’ को जबरदस्त टक्कर दे रही ‘दृश्यम 3’, जानें ‘चांद मेरा दिल’ ने शनिवार को किया कितना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola