Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘करुप्पू’ को जबरदस्त टक्कर दे रही ‘दृश्यम 3’, जानें ‘चांद मेरा दिल’ ने शनिवार को किया कितना कलेक्शन

Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू को कड़ी टक्कर दे रही है. इस शनिवार दोनों ही फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की चांद मेरा दिल भी टिकी हुई है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3,Karuppu, Chand Mera Dil
Drishyam 3,Karuppu, Chand Mera Dil

Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर दो महीने राज किया और इस मूवी ने 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी कमाई घटी और बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्में भी रिलीज हुई. इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े एक्टर सूर्या और मोहनलाल की फिल्में रिलीज हुई हैं. सूर्या की फिल्म करुप्पू और मोहनलाल की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं. वहीं, बॉलीवुड मूवी चांद मेरा दिल भी इन दोनों फिल्मों के आगे टिकी हुई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.

करुप्पू ने ओपनिंग डे पर किया था शानदार कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे 15 मई को रिलीज किया. हालांकि रिलीज में देरी के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने 16वें दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन बढ़त बनाई है और 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 29.1 प्रतिशत रही है. फिल्म ने तमिल में सबसे ज्यादा 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया और तेलुगु में 70 लाख की कमाई की है. मूवी ने भारत में कुल 176.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 281.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

दृश्यम 3 ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

वहीं, मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के कलेक्शन पर नजर डालें तो यह भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म सूर्या की करुप्पू को कड़ी टक्कर दे रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस शनिवार भी इसने अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने शनिवार के दिन 5.05 करोड़ का कारोबार किया है. इसकी ऑक्यूपेंसी 38.7 प्रतिशत रही है और इसने कन्नड़ में 10 लाख, मलयालम में 4.55 करोड़, तमिल में 20 लाख और तेलुगु में भी लाख कमाए हैं. मूवी ने भारत में 10 दिनों में कुल 91.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 219.69 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

जानें शनिवार को चांद मेरा दिल ने की कितनी कमाई

अब हम बात करेंगे अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल की. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जो कि मॉडर्न लव स्टोरी को दिखाती है. फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने दूसरे शनिवार यानी कि अपनी रिलीज के 9वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 22.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 30.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: दृश्यम 3 ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री, जानें ‘करुप्पू’ और ‘चांद मेरा दिल’ का शुक्रवार का हाल

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 06:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola