Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोमवार को कैसा रहा ‘मां इंटी बंगारम’ का कलेक्शन? चार दिनों में सामंथा की फिल्म ने की इतनी कमाई

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

---विज्ञापन---

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ से जबरदस्त वापसी की है. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसकी प्रेरणादायी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है. आइए इसके पहले सोमवार की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘मां इंटी बंगारम’ के पहले सोमवार की कमाई

वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद अब वीकडेज पर भी मेकर्स के उम्मीदों पर खरी उतर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने अपने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को ₹4.10 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹31.44 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹27.20 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹14.60 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹46.04 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
Maa Inti Bangaaram
Maa Inti Bangaaram

बीते दिनों की कमाई

रिलीज के पहले दिन सामंथा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 5.35 करोड़ रुपये के साथ की थी. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिर तीसरे दिन रविवार को ये कमाई 10.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘मां इंटी बंगारम’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है. देखने वो बेहद शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है. लेकिन अपने अंदर वो बहुत बड़ा राज छुपाए रहती है, जिसका खुलासा अंत में होता है. फिल्म में सामंथा ने खूब एक्शन सीन्स किए है. सिनेमाघरों में सामंथा का ये एक्शन अवतार खूब पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola