Ranabaali Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. इनमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ भी शामिल हैं. 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि दूसरे दिन, शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ ने पहले दिन शानदार कमाई की. 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन नई नवेली और प्रहार को पछाड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘रणबाली’ डे 2 कलेक्शन
वहीं अब बात करें शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन की तो ‘रणबाली’ ने अब तक 6.56 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.49 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 15.81 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.

‘जेलर 2’ से मिल रही कड़ी टक्कर
रणबाली को साउथ भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. 15 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन जेलर 2 ने 59.70 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन अबतक 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन शनिवार को अबतक फिल्म ने 38.94 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म टोटल नेट कलेक्शन 135.74 करोड़ हो गया है.