Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने फिर उठाया वीकेंड का फायदा, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे कर लिए हैं. जानें फिल्म की अबतक की कमाई.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16
Drishyam 3 Box Office Collection Day 16

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. रजनीकांत की ‘जेलर 2’, विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. इन नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ दर्शकों की सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहे रही है. वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म ने अच्छी कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं 16वें दिन शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

‘दृश्यम 3’ ने उठाया वीकेंड का फायदा

अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 17 अक्टूबर को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे किए. रिलीज के बाद से ही ये जमकर कमाई कर रही है. 16वें दिन अब तक ‘दृश्यम 3’ ने 3.89 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल कुल ग्रॉस कलेक्शन 407.36 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 339.99 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

‘दृश्यम 3’ पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम का आखिरी भाग है. खास बात ये है कि इस बार हिंदी वर्जन की कहानी मलयालम से बिल्कुल अलग है. फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नए पुलिस ऑफिसर जयदीप अहलावत के खिलाफ दिमाग का खेल खेलते नजर आते हैं. नया सबूत मिलने पर पुलिस पुराना केस दोबारा खोल देती है. विजय इस बार एक ऐसी चाल चलता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

First published on: Oct 17, 2026 08:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो