Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कृति सेनन ने मांगी अदालत से मदद! जानें क्यों एक्ट्रेस ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Kriti Sanon Files Petition in Delhi High Court: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 17, 2026 19:30
Share :
कृति सेनन का रक्षा बंधन ऐड एक बार फिर सुर्खियों में है

Kriti Sanon Files Petition in Delhi High Court: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक्ट्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कृति सेनन ने अपनी याचिका में मांग की है कि उनके नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों का परमिशन के बिना गलत इस्तेमाल न किया जाए. तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.

दरअसल, आज के डिजिटल दौर में कई बार किसी सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल फेक ऐड्स या दूसरी बिजनेस एक्टिविटीज में भी उनकी इजाजत के बिना किया जा सकता है. ऐसे में कृति सेनन अपनी पहचान पर अपने राइट्स की सुरक्षा चाहती हैं. इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसलिए इस मुद्दे पर कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझने की जरूरत है. अदालत ने कृति के वकील से पुराने अदालती फैसलों, रिसर्च पेपर और इस विषय पर अपनी राय के साथ एक डिटेल रिपोर्ट पेश करने को कहा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 07:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो