Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prahaar Vs Nayyi Navelli Day 2: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ या यामी गौतम की ‘नई नवेली’, शनिवार को किस फिल्म ने मारी बाजी

Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2: शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिला. राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. जानें दूसरे दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की.

Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2
Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2

Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली और राजकुमार राव स्टारर कोर्टरूम ड्रामा प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों फिल्में एक साथ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. आइए इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘नई नवेली’ डे 2 कलेक्शन

पहले बात करें यामी गौतम स्टारर फिल्म नई नवेली की तो, इसने दूसरे दिन अब तक 2.74 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 7.06 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 5.99 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है. इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

‘प्रहार’ की कमाई

अब बात करें राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की तो इसने दूसरे दिन अब तक 2.14 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 5.30 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 4.49 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.

दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यामी गौतम की ‘नई नवेली’ राजकुमार राव की प्रहार से थोड़ा पीछे रह गई है.

---विज्ञापन---

क्या है प्रहार की कहानी?

‘प्रहार’ एक वास्तविक जीवन पर आधारित क्राइम-लीगल ड्रामा फिल्म है, जो भारत के प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और कानूनी लड़ाइयों पर आधारित है. फिल्म में मुख्य रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अजमल कसाब के खिलाफ चले ऐतिहासिक केस और कानूनी दांव-पेंचों को दिखाया गया है. इसमें राजकुमार राव के साथ ही ललित प्रभाकर, वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और आशीष विद्यार्थी लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

नई नवेली की कहानी

नई नवेली एक हल्की-फुल्की हॉरर-कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसमें यामी गौतम लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी मेरठ के अवस्थी परिवार की है, जहां ‘मोहिनी’ (यामी गौतम) की नई-नवेली दुल्हन के रूप में एंट्री होती है. उसके आते ही घर में अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं, जिससे उसके देवर को शक होता है कि उसकी भाभी एक डायन है. फिल्म में इस सस्पेंस को रामायण और जादुई पत्थर के पौराणिक ट्विस्ट के साथ मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 07:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो