Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिलीज होते ही इतिहास रचेगी राम चरण की ‘पेड्डी’? एडवांस बुकिंग में दिख रहा जबरदस्त क्रेज, ओवरसीज मार्केट में जमकर बिकीं टिकटें

Peddi Advance Booking: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग 'पेड्डी' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

---विज्ञापन---

peddi advance booking

Peddi Advance Booking: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. बुच्ची बाबू के डायरेक्शन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. एडवांस बुकिंग के पहले दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और करोड़ों की टिकटें बेचीं.

‘पेड्डी’ की एडवांस बुकिंग

पेड्डी दुनियाभर में तमिल, हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है. हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखें तो, फिल्म को तेलुगू भाषा में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंडिया में ये फिल्म 1500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने तेलुगू भाषा के अलावा तमिल और हिंदी में भी शानदार कमाई तय की है. इंडिया में फिल्म को टोटल 1526 शोज मिले. ऐसे में फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 2.78 करोड़, तमिल में फिल्म ने 10 लाख और हिंदी में 17 हजार की कमाई की है.

---विज्ञापन---

पहले दिन करोड़ों कमाएगी ‘पेड्डी’

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के पेड प्रीमियर और पहले दिन के शो के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार कमाई दर्ज की है. ब्लॉक सीट्स सहित फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जबकि बिना ब्लॉक सीट्स के भी ग्रॉस कमाई करोड़ों में दर्ज की गई है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में ब्लॉकसीट के साथ 5.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने ग्रॉस 2.8 करोड़ कमा लिए हैं.

दुनियाभर में ‘पेड्डी’ का धमाका

फिल्म के पेड प्रीमियर 3 जून से रात 8 बजे से प्रीमियर होंगे. भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी फिल्म की जबरदस्त बुकिंग हुई. नॉर्थ अमेरिका में पेड्डी ने एडवांस बुकिंग से 8.9 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने $800K की प्री-सेल्स के साथ विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विदेशों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स ‘पेड्डी’ से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो पेड्डी एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है. इसमें राम चरण तीन अलग-अलग खेलों से जुड़े किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी. 4 जून को रिलीज हो रही ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन कर सकती है. रिलीज से पहले राम चरण और जान्हवी कपूर लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

First published on: Jun 02, 2026 09:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola