Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raid 2 ने इन 5 मूवीज को छोड़ा पीछे? जानें अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट?

Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। मूवी ने पांच मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की मूवी ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है। मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। वहीं ये बॉक्स ऑफिस पर हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। 11वें दिन भी मूवी की कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिल रही। पहले दिन ही धांसू कलेक्शन करने के बाद भी ये मूवी अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी ने कमाई के मामले में 5 मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने 11वें दिन कितनी कमाई की और किन मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े?

यह भी पढ़ें: Preity Zinta ने फैंस से क्यों मांगी माफी? IPL मैच रद्द होने पर किया पोस्ट शेयर

---विज्ञापन---

रेड 2 का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 11वें दिन 11.75 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.16% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 12.03%, दोपहर के शो 33.44%, शाम के शो 43.90% और रात के शो 31.28% रहे। 48 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 120.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

इन मूवीज को छोड़ा पीछे

वहीं कमाई के मामले ने अजय देवगन की इस मूवी ने ‘इमरजेंसी’, ‘द डिप्लोमैट’, ‘देवा’, ‘द भूतनी’ और ‘आजाद’ को पीछे छोड़ दिया है। कंगना की इमरजेंसी ने 20.48 करोड़, जॉन अब्राहम की मूवी ने 38.95 करोड़, शाहिद की मूवी ने 51.73 करोड़, मौनी रॉय की मूवी ने 4.76 करोड़ और आजाद ने 9.17 करोड़ की कमाई की।

मूवी की कास्ट

‘रेड 2’ की कास्ट की बात करें तो मूवी में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। वहीं मूवी की कास्ट की काफी तारीफ भी हो रही है। अजय देवगन और रितेश की जोड़ी देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इन दोनों के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हर्षवर्धन के बाद Sanam Teri Kasam के डायरेक्टर्स भी Mawra Hocane से नाराज, काम न देने की कही बात

First published on: May 12, 2025 06:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola