Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Preity Zinta ने फैंस से क्यों मांगी माफी? IPL मैच रद्द होने पर किया पोस्ट शेयर

IPL की पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर दिल की बात लिखी है।

---विज्ञापन---

Preity Zinta: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के बाद आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। वहीं बीते गुरुवार धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भी रद्द कर दिया गया था। पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उस दौरान फैंस के साथ काफी रूड होती नजर आई थीं। अब प्रीति ने अपने बर्ताव के लिए एक्स पर पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने IPL 2025 रद्द होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: हर्षवर्धन के बाद Sanam Teri Kasam के डायरेक्टर्स भी Mawra Hocane से नाराज, काम न देने की कही बात

---विज्ञापन---

क्यों मांगी फैंस से माफी?

दरअसल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द होने के बाद प्रीति ने कड़े लहजे में फैंस को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी मना कर दिया था। उस दौरान प्रीति का रूड बिहेवियर फैंस को काफी खटका था। वहीं एक्ट्रेस अब धर्मशाला से अपने घर वापस आ गई हैं और उन्होंने फैंस से माफी मांगी है।

---विज्ञापन---

फैंस का किया धन्यवाद

एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा कि ना घबराने के लिए और किसी तरीके की भगदड़ भी नहीं करने के लिए शुक्रिया। मुझे खेद है कि मेरा बर्ताव आपके प्रति थोड़ा कड़ा रहा और मैंने साथ में फोटोज लेने के लिए भी मना कर दिया था। लेकिन समय की मांग सभी की सुरक्षा थी, अपने बर्ताव के लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरे ऊपर आप लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।

भारतीय रेलवे का भी किया शुक्रिया अदा

वहीं एक्ट्रेस ने भारतीय रेलवे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा कि दोनों टीमों, स्टाफ और परिवारों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा देने के लिए धन्यवाद। पूरे प्रोसेस को अंजाम तक पहुंचाने के लिए BCCI सचिव जय शाह, अरुण धूमल और पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट टीम को भी धन्यवाद।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rishi Kapoor की लाइफ के फैसले लेती थीं मां कृष्णा, एक्टर ने इंटरव्यू में रिवील किए थे खास किस्से

First published on: May 11, 2025 06:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola