Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक शुरुआत रही है. हालांकि इस मूवी ने बंपर कमाई नहीं की है. लेकिन ओपनिंग डे पर कुछ फिल्मों को पछाड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.
ओपनिंग डे पर पति पत्नी और वो दो ने किया इतना कलेक्शन
पति पत्नी और वो दो ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 3.97 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12 प्रतिशत रही है और इसके शोज 6.822 थे. वहीं, ये फिल्म इसके पहले पार्ट यानी कि पति पत्नी और वो की कमाई के करीब भी नहीं पहुंच पाई है. क्योंकि पति पत्नी और वो दो ने ओपनिंग डे पर 9.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि जिस मुताबिक इस फिल्म के सिनेमाघरों में शोज लगे हैं, उस मुताबिक इसे शुरुआत नहीं मिली है. लेकिन इस मूवी ने कुछ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
पति पत्नी और वो दो ने दी इन तीन फिल्मों को मात
दरअसल, इस मूवी ने दो दीवाने सहर में, एक दिन और गिन्नी वेड्स सनी 2 की कमाई को पछाड़ दिया है. क्योंकि दो दीवाने सहर में ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ कमाए थे. वहीं जुनैद खान की फिल्म एक दिन ने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ और गिन्नी वेड्स सन्नी 2 ने सिर्फ 30 लाख का कलेक्शन किया था.
कुछ ऐसी है पति पत्नी और वो दो की कहानी
बता दें कि पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आईं हैं. फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक फॉरेस्ट विभाग के इंचार्ज प्रजापति पांडे के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्रकार पत्नी से बहुत प्यार करता है और उसकी करीबी दोस्त नीलोफर भी फॉरेस्ट विभाग में काम करती है. लेकिन तीनों की जिंदगी में तब तूफान आता है, जब प्रजापति की पुरानी दोस्त चंचल आ जाती है. इसके बाद शुरू होता है झूठ, गलतफहमियों और मजेदार कन्फ्यूजन का खेल.
यह भी पढ़ें- अपनी सुपरस्टार पत्नी से कमाई के मामले में पीछे है ये एक्टर, नेट वर्थ में भी है करोड़ों का अंतर