---विज्ञापन---
अपनी सुपरस्टार पत्नी से कमाई के मामले में पीछे है ये एक्टर, नेट वर्थ में भी है करोड़ों का अंतर
बॉलीवुड में तमाम ऐसे कपल हैं, जो कि इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. इतना ही नहीं ये कलाकार एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं और इसके साथ-साथ वह बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते हैं. हालांकि आज हम इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि लिस्ट में टॉप पर आते हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने पति से नेटवर्थ के मामले में काफी आगे है और वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है. तो चलिए जानते हैं.
विक्की कौशल बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर विक्की कौशल और उनकी पत्नी कटरीना कैफ की. जो कि फिल्म इंडस्ट्री के टॉप कपल में से एक हैं. दोनों ही फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और उनकी जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं. विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था. वह तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, छावा, मशान, डंकी, सैम बहादुर जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं, आज उनके बर्थडे के मौके पर हम जानेंगे कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी पत्नी और उनमें से कौन सबसे ज्यादा रईस है.
विक्की कौशल की नेट वर्थ
विक्की कौशल एबीपी और हर जिंदगी की रिपोर्ट के मुताबिक 140 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के 10 से 12 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं वह एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
विक्की कौशल प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
इसके अलावा एक्टर के पास मुंबई के जुहू में सी-फेसिंग अपार्टमेंट हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी कटरीना के साथ रहते हैं. यह घर 2,782 स्क्वायर फीट में बना है और इस घर की कीमत 40 से 50 करोड़ रुपये तक बताई गई है. इसके अलावा विक्की कौशल के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. जिसमें से रेंज रोवर LWB है, जो कि 2.47 करोड़ की है. साथ ही उनके पास Lexus LM 350h है, जो कि 3.20 करोड़ की है. इन सभी के अलावा उनके पास BMW X5, Mercedes-Benz GLC, Audi Q7 जैसी गाड़ियां भी हैं.
कटरीना कैफ नेटवर्थ
वहीं, कटरीना कैफ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 263 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह 3 से 7 करोड़ तक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए चार्ज करती हैं. इतना ही वह फिल्मों के अलावा एक बिजनेस भी चलाती हैं. एक्ट्रेस ब्यूटी ब्रांड के-ब्यूटी की मालकिन हैं. जिससे वह करोड़ों की कमाई करती हैं. उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2019 में की थी और यह आज के कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इंडिया का टॉप ब्रांड बन गया है.
कटरीना कैफ प्रॉपर्टी
इन सभी के अलावा कटरीना एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई के लोखंडवाला में 17 करोड़ की प्रॉपर्टी है. साथ ही बांद्रा में भी 3 बीएचके घर है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है. कटरीना के पास भी कई महंगी गाड़ियां है, जिसमें से रेंज रोवर LWB, रेंज रोवर वोग, Audi Q7, Mercedes ML 350 जैसी लग्जरी कारें हैं. वहीं, कटरीना कैफ कमाई के मामले में विक्की कौशल से आगे हैं और दोनों की नेटवर्थ में भी करोड़ों का अंतर है.