Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 5: दशहरा पर ‘नई नवेली’ की कमाई में आया उछाल, जानें कितना रहा कलेक्शन

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने दशहरा वाले दिन जबरदस्त कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले 5 दिनों से जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फीमेल लीड फिल्म की कमाई में दशहरा वाले दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रावण के अहंकार और बर्बादी की कहानी से जुड़ी इस फिल्म ने त्योहार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाया है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के साथ रिलीज हुई यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है. चलिए जानते हैं कि यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर दशहरा वाले दिन कुल कितनी कमाई की है.

‘नई नवेली’ की कमाई में दशहरा के दिन आया उछाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की सुपरनैचुरल फिल्म ‘नई नवेली’ ने 5वें दिन यानी दशहरा के खास मौके पर 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें चौथे दिन के मुकाबले 64.2 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 18.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ रुपये पहुंच गया. दशहरा के दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है.

---विज्ञापन---

दशहरा के दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

दशहरा वाले दिन फिल्म ‘नई नवेली’ की कुल ऑक्यूपेंसी 21.0 प्रतिशत रही. मंगलवार को पूरे भारत में फिल्म के कुल 4,835 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन की सुबह के शो में 9.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 33.77 प्रतिशत, शाम के शो में 37.54 प्रतिशत और रात के शो में 29.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके अलावा, थिएटर में ऑडियंस का कुल फुटफॉल नंबर 2,14,527 रहा.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘नई नवेली’ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कमाल का कलेक्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, यामी गौतम की इस फिल्म का 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए अभी भी काफी मेहनत करने की जरूरत है.

First published on: Oct 21, 2026 09:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो