Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: दशहरा पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने की छप्परफाड़ कमाई, 500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' ने दशहरा के खास मौके पर कमाई जारी रखी है. सिर्फ 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 6
दशहरा पर रजनीकांत की 'जेलर 2' ने की छप्परफाड़ कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 6 दिन हो गए हैं. इस फिल्म की कमाई में दशहरा वाले दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला. मूवी ने इतनी जबरदस्त कमाई की कि भारत में इसका कलेक्शन 280 करोड़ के पार पहुंच गया. इसके अलावा, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 500 करोड़ के पार पहुंच गई है. यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि फिल्म ने दशहरा की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘जेलर 2’ की दशहरा पर जबरदस्त कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने छठे दिन यानी मंगलवार को 45.55 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पांचवें दिन की कमाई के मुकाबले 7.6 प्रतिशत अधिक रही है. फिल्म ने दशहरा के खास मौके पर तमिल में 31.20 करोड़ रुपये, तेलुगु में 8.75 करोड़ रुपये, हिंदी में 5 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 287.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 280 करोड़ के पार और 300 करोड़ के करीब पहुंच गया. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 337 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़ी

दशहरा वाले दिन फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई के साथ-साथ इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी भी जबरदस्त रही. छठे दिन पूरे भारत में फिल्म के 15,529 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 53.4 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की सुबह के शो में 60.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 80.00 प्रतिशत, शाम के शो में 80.08 प्रतिशत और रात के शो में 73.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, मंगलवार को इसका कुल फुटफॉल 3,022,714 दर्ज किया गया.

500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 541 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है और 600 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

First published on: Oct 21, 2026 07:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो