सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में बिजी हैं, इस बीच ये दोनों सितारे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. जहां एक्ट्रेस सारा भावुक नजर आईं और और उनकी आखों से आंसू छलकते दिखाई दिए. आखिर वहां ऐसा क्या हुआ कि सारा खुद को संभाल नहीं पाईं? आइए जानते हैं.
सारा के छलके आंसू
छोटे नवाब सैफ अली खान की लाडली का महादेव के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है, उन्हें अक्सर अपने बेबाक अंदाज और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए पहचाना जाता है. वो धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन को पहुंचती हैं और इस बार वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नजर आईं, जहां उनके साथ आयुष्मान खुराना भी मौजूद थे.

सारा भावुक होकर रोती आईं नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा भावुक होकर रोती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान आयुष्मान उनके पास खड़े नजर आते हैं और उनसे कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद सारा शांत हो जाती हैं. एक्ट्रेस का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया. जिसके बाद से वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है.
हाथ जोड़कर किया फैंस का अभिवादन
स्वर्ण मंदिर से सारा का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वह सुरक्षा के बीच बाहर निकलती नजर आ रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग उनसे बातचीत करने की कोशिश करते हैं. सारा भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करती हैं. उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.

सारा को धार्मिक स्थलों पर देखा जाता है
सारा की धार्मिक स्थलों पर जाने में दिलचस्पी किसी से छिपी नहीं है. वह अक्सर अपनी यात्राओं और मंदिरों में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में स्वर्ण मंदिर पहुंचने का उनका यह वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है.
23 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहले फिल्म की रिलीज डेट 9 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया.
फिल्म की कैसी है स्टारकास्ट?
इस फिल्म से आकाश ए. कौशिक बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद कहानी में कॉमेडी और देशभक्ति का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है.