बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले के बाद उनकी हिम्मत और सूझबूझ की चर्चा हो रही है। 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान टाइगर के हाथ पर गनपाउडर से जलने और कार के शीशे के टुकड़ों से चोट लगने की जानकारी सामने आई। वहीं, उनके ड्राइवर को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मुश्किल घड़ी में टाइगर ने खुद को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी चलाकर नानावटी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद टाइगर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्हें घायल होने के बावजूद ड्राइविंग सीट पर बैठते देखा जा सकता है। प्राथमिक इलाज के बाद टाइगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनका हालचाल जानने और परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान टाइगर के हाथ और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दीं। इस घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस टाइगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें असल जिंदगी का हीरो बताया, जबकि दूसरे ने उनके तुरंत एक्शन लेने की सराहना की। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित संदेश में कुछ लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
---विज्ञापन---
Real Action Hero बने Tiger Shroff, हमले के बाद मसीहा बन बचाई ड्राइवर की जान। खुद पहुंचे हॉस्पिटल !
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले के बाद उनकी हिम्मत और सूझबूझ की चर्चा हो रही है। 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई।
First published on: Oct 19, 2026 05:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola