Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tiger Shroff पर हुआ जानलेवा हमला, दनादन चली कई राउंड गोलियां। खौफ में पूरा बॉलीवुड !

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 19, 2026 17:36
Share :
Tiger Shroff

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ रविवार को जुहू स्थित पुष्पा पार्क में फुटबॉल मैच खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद जब वह अपनी गाड़ी से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शुरुआती रिपोर्ट्स में गाड़ी पर करीब पांच राउंड फायरिंग की बात कही गई थी। हालांकि, फॉरेंसिक जांच से जुड़ी रिपोर्ट्स में करीब दस राउंड गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि कार के शीशे को निशाना बनाकर भी कई गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। अब इस हमले के बाद फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट और ऑडियो संदेश के जरिए कुछ लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

First published on: Oct 19, 2026 05:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो