Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले सलमान खान थे निशाने पर? शूटर्स ने की थी गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी!

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. टाइगर को निशाना बनाने से पहले हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी.

salman khan
टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान के घर की हउई थी रेकी, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर को निशाना बनाने से पहले हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. बताया जा रहा है कि सलमान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा देखकर शूटर्स ने अपना प्लान बदल दिया.

सलमान खान के घर की रेकी के बाद बदला प्लान?

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सामने आई जानकारी ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपी मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे. वहां उन्होंने इलाके की रेकी की, लेकिन जब उन्हें घर के बाहर भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा नजर आई, तो उन्होंने कथित तौर पर अपना प्लान बदल दिया.

---विज्ञापन---

टाइगर पर हुआ था जानलेवा हमला

इसके बाद हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया. 18 अक्टूबर को अभिनेता की गाड़ी पर पांच राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई थी. इस घटना के बाद सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे.

सलमान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच पुराना विवाद

सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद काफी पुराना है. इसकी जड़ें काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी हैं. लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह की ओर से सलमान को कई बार धमकियां दिए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं. कथित तौर पर सलमान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग भी की गई है.

---विज्ञापन---

सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया

इन सबके बीच सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया है, उनके मुंबई वाले हाउस गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल फार्महाउस की सुरक्षा को और मजबूत किए जाने की खबरें सामने आईं हैं.

2024 में सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है, जो फायरिंग की खबर सामने आई है, साल 2024 में 14 अप्रैल वाले दिन सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी. बाइक सवार हमलावरों ने अभिनेता के घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लिए जाने की खबरें सामने आई थीं. इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा और कड़ा किया गया था.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सितारों पर हमलों से बढ़ी चिंता

सलमान खान से जुड़े लोगों और बॉलीवुड की हस्तियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का नाम इससे पहले भी कई चर्चित मामलों में सामने आ चुका है. बाबा सिद्दीकी की हत्या ने भी सभी को झकझोर दिया था.

जांच के बाद खुलेंगे कई राज

अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सलमान खान के घर की कथित रेकी का एंगल सामने आने के बाद जांच को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 08:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो