Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अष्टमी पर कंजक बनी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की Raha, दादी Neetu ने धोए पोती के पैर, वीडियो Viral !

नवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर में अष्टमी के मौके पर कन्या पूजन किया जा रहा है। इस बीच कपूर परिवार से एक प्यारी झलक सामने आई है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अष्टमी पर कंजक बनीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 19, 2026 17:34
Share :
Raha

नवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर में अष्टमी के मौके पर कन्या पूजन किया जा रहा है। इस बीच कपूर परिवार से एक प्यारी झलक सामने आई है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अष्टमी पर कंजक बनीं। इस खास मौके पर उनकी दादी नीतू कपूर ने पूरे रीति-रिवाज के साथ राहा के पैर धोकर पूजा की। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कन्या पूजन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। तस्वीरों में राहा ग्रे रंग के छोटे स्टूल पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑरेंज टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई है। राहा का यह सिंपल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, नीतू कपूर पिंक और व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता सेट में नजर आईं। उन्होंने अपनी पोती के पैर धोकर पूजा की रस्म निभाई। इस दौरान वहां एक और बच्चा भी मौजूद था, जिसकी नीतू ने प्यार से पूजा की। इसी बीच राहा उस बच्चे का गाल खींचती नजर आईं। उनका यह क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीतू कपूर ने अपने घर के मंदिर की झलक भी दिखाई, जिसे फूलों से सजाया गया था। वहां मां दुर्गा की संगमरमर की मूर्ति, कलश और ज्वार नजर आए। बता दें कि इससे पहले 17 अक्टूबर को रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

First published on: Oct 19, 2026 05:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो