Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, ‘भाईजान’ ने लोगों के दावों पर ऐसे की बोलती बंद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान कैमरे के सामने नजर आए, उन्हें एयरपोर्ट के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने अपने खास अंदाज में लोगों के दावों को गलत साबित कर दिया.

salman khan
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान काम से ब्रेक ले सकते हैं. हालांकि, अब ‘भाईजान’ मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी दिखाई दी. ऐसे में सलमान की यह झलक उन खबरों के बीच काफी चर्चा में है, जिनमें उनके काम से दूरी बनाने के दावे किए जा रहे थे.

टाइगर पर हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान

दरअसल, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी. बताया गया कि टाइगर फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार को निशाना बनाया गया. इस घटना में टाइगर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य शख्स के घायल होने की खबर सामने आई थी. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

---विज्ञापन---

‘भाईजान’ एयरपोर्ट पर आए नजर

इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई. दरअसल, सलमान का नाम पहले भी बिश्नोई गैंग की धमकियों से जुड़ता रहा है. ऐसे में टाइगर पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चाएं होना लाजिमी था. अब एक्टर को एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखकर हर किसी की नजर उन पर टिक गईं.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर दिखे सलमान खान

सलमान को मिली जान से मारने की धमकी!

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले के बीच सलमान खान को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से जुड़े अनिल पंडित ने एक ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी. ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया कि जो भी सलमान के साथ काम करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. साथ ही अभिनेता और उनके परिवार को भी धमकी दी गई.

सलमान की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा और उनके कामकाज को लेकर सवाल उठने लगे. हालांकि, अभिनेता की ओर से इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

क्या सलमान खान ने काम से लिया ब्रेक?

सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी चर्चा में हैं. वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं. फिल्म को अगले साल ईद के मौकते पर रिलीज करने की तैयारी है.

क्या होगा सलमान खान का अगला कदम?

वहीं, सलमान ने हाल ही में ‘बिग बॉस’ में बताया था कि वो इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. इसके पीछे की वजह उन्होंने उनके पहले से तय कमिटमेंट्स बताए थे. अब एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के बाद काम से ब्रेक लेने की खबरों पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, सलमान खान एयरपोर्ट से कहां के लिए रवाना हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, फैंस को एक्टर के अगले कदम का इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 09:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो