Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रसाद ट्रोलिंग के बीच रणबीर कपूर ने दी बप्पा को विदाई, आलिया-नीतू संग किया गणपति विसर्जन

रणबीर कपूर ने हाल ही में पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में गणपति बप्पा का विसर्जन किया. इस दौरान पूरा कपूर परिवार पारंपरिक अंदाज में नजर आया. कृष्णा राज बंगले में कपूर परिवार का यह पहला गणेश उत्सव था.

ranbir kapoor-alia bhatt-neetu
ranbir kapoor-alia bhatt-neetu

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले उनका तीन साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणबीर कपूर प्रसाद लेने से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं और कहते दिख रहे हैं कि वह डाइट पर हैं. वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, इस ट्रोलिंग के बीच एक्टर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ मिलकर गणपति विसर्जन किया, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है.

दरअसल, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और बेटी राहा ने अपने नए घर ‘कृष्णा राज’ बंगले में गणपति का स्वागत किया था. यहां उन्होंने गणपति की स्थापना की और साथ ही अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की तस्वीर भी पास में रखी. वहीं, त्योहार के पांचवें दिन उन्होंने विसर्जन की रस्म निभाई. विसर्जन के लिए बनाए गए छोटे से तालाब तक कपूर परिवार के साथ कुछ दोस्त और घर के स्टाफ के लोग भी पहुंचे थे. बता दें कि रणबीर कपूर के बंगले कृष्णा राज में यह उनका पहला गणेश उत्सव था.

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर लुक

वहीं, विसर्जन के दौरान आलिया भट्ट ने पिंक और गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ था. आलिया ने अपनी गोद में बेटी राहा को लिया हुआ था. इसके अलावा, रणबीर कपूर ऑरेंज कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए अपने हाथों में गणपति जी की मूर्ति लिए नजर आए. दूसरी ओर, नीतू कपूर ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही थीं. इस दौरान पूरा कपूर परिवार जोश के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ कहता नजर आया. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

क्या खास है कृष्णा राज बंगले में?

बता दें कि नीतू कपूर, रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ दिसंबर 2025 में कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले फ्लोर पर नीतू कपूर अकेले रहती हैं, जबकि दूसरे फ्लोर पर रणबीर, आलिया और राहा रहते हैं. इसके अलावा, इस घर में रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर की किताबों और उनकी यादों को संजोकर रखा है. इस बंगले में कुल आठ फ्लोर हैं और इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है. साथ ही, यहां स्विमिंग पूल भी मौजूद है. रणबीर कपूर ने अपने इस बंगले का नाम अपने दादा राज कपूर और दादी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा है.

यह भी पढ़ें- ‘मैं डाइट पर हूं’, गणपति का प्रसाद ठुकराने पर रणबीर कपूर हुए ट्रोल, भड़के यूजर्स ने कहा- ये कैसे राम…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2026 09:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola