Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: वीकडेज में भी नहीं थम रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार, 14वें दिन भी किया धांसू कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 14
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 14

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन बीत चुके हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, रिलीज के 14वें दिन यानी कि आज भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 14वें दिन की कमाई पर.

मिर्जापुर द मूवी डे 14 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी कि गुरुवार को शाम 7 बजे तक 2.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16 प्रतिशत रही है और कुल शोज 5,030 चले है. फिल्म की कमाई में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को हल्की गिरावट देखने को मिली है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में भारत में कुल 201.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन फिल्म का 240.14 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में इसकी कमाई 286.64 करोड़ रुपये हो गई है.

मिर्जापुर वीकली कलेक्शन

बता दें कि मिर्जापुर द मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 36 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि चौथे दिन से इसकी कमाई में गिरावट आने लगी. वहीं, इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते में मूवी ने 53.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी स्टारकास्ट

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म क्राइम थ्रिलर और पॉलिटिक्स से भरपूर है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13: ‘मिर्जापुर’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, जानें 13वें दिन की कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2026 07:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola