Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, संडे को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Mirzapur The Movie Collection Day 10: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी अच्छा कारोबार किया है और यह 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 10
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 10

Mirzapur The Movie Collection Day 10: मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म लगातार सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं और इसने अपनी रिलीज के 10वें दिन भी शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म का आंकड़ा 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच गया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर.

मिर्जापुर द मूवी डे 10 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने इस दिन शनिवार के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी रविवार को 38 प्रतिशत रही और कुल शोज 7,225 चले.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड और भारत कलेक्शन

फिल्म ने भारत में 10 दिनों में 184.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 220.04 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 266.04 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

मिर्जापुर द मूवी डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये, चौथे दिन 16 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 15.60 करोड़ रुपये, छठे दिन 12.55 करोड़ रुपये, सातवें दिन 10.55 करोड़ रुपये, आठवें दिन 9.50 करोड़ रुपये और 9वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. यह एक गैंगस्टर थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जो कि क्राइम और पॉलिटिक्स से भरपूर है. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, जितेंद्र जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9: शनिवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन में दिखी तेजी, जानें 9वें दिन कितनी हुई कमाई?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2026 07:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola