Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने किया कमाल, ओपनिंग डे पर की करोड़ों की कमाई

Udta Teer Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाय कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

Udta Teer Box Office Collection Day 1
Udta Teer Box Office Collection Day 1

Udta Teer Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाय कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए आज एक दिन पूरा हो गया है. फिल्म ‘उड़ता तीर’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी अच्छे रिव्यू और रिस्पॉन्स देखने को मिले हैं. इसके बाद भी आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में रहा. जिस तरह से फिल्म को पब्लिक रिव्यू मिले हैं, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

‘उड़ता तीर’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीद से काफी कम था. लेकिन जिस तरह से ‘उड़ता तीर’ को लोगों के रिव्यू मिले हैं, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ हिट साबित होगी. वैसे, पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.83 करोड़ रुपये रहा. देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आगे चलकर कितनी कामयाब होगी.

---विज्ञापन---

पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

वहीं, पहले दिन आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 13.0 प्रतिशत रही. शुक्रवार को पूरे भारत में फिल्म के 6,265 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन सुबह के शो में 5.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 14.46 प्रतिशत, शाम के शो में 13.77 प्रतिशत और रात के शो में 25.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, ओपनिंग डे पर इसका कुल फुटफॉल 1,87,849 दर्ज किया गया.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाय कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 4.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

First published on: Oct 24, 2026 07:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो