Avantika Malik Breaks Silence on Divorce with Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. लेकिन इस बार इमरान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा के केंद्र में छाए हुए हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इमरान खान लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्मों में कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच इमरान खान की एक्स पत्नी अवंतिका मलिक ने उनके तलाक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अवंतिका मलिक ने बताया कि तलाक लेने का फैसला उनका नहीं, बल्कि इमरान खान का था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो कभी तलाक नहीं चाहती थीं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ बताया है.
अवंतिका मलिक का बड़ा खुलासा
हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंचीं अवंतिका मलिक ने एक्टर इमरान खान के साथ अपनी शादी और तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह अपने 18 साल के रिश्ते को फेलियर के तौर पर नहीं देखती हैं. अवंतिका मलिक ने बताया कि जब वो इमरान से मिली थीं, तब वो सिर्फ 19 साल की थीं. दोनों ने 2011 में शादी की, जिसके बाद उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ. इंटरव्यू के दौरान जब सोहा ने पूछा कि सबसे पहले अलग होने का आइडिया किसका था, तो इसके जवाब में अवंतिका ने तुरंत इमरान खान का नाम लिया.
सेपरेशन बहुत दर्दनाक
इमरान खान के तलाक पर बात करते हुए अवंतिका मलिक ने कहा, ‘असल में वो वही था. मैं ऐसा कभी नहीं करती. शायद अपने ही नुकसान के लिए, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करती. ये उसका फैसला था. इमरान चाहता था कि हम दोनों कुछ समय अलग रहें. इसके 6 महीने बाद हमने आपसी सहमति से सोचा कि तलाक ही आगे का रास्ता है.’ अवंतिका ने बताया कि सेपरेशन के शुरुआती दिन उनके लिए बहुत दर्दनाक थे, क्योंकि वो शादी से कहीं ज्यादा कुछ खो रही थीं. वह उस भविष्य को भी छोड़ रही थीं, जिसके उन्होंने सपने सजाए थे. अवंतिका ने कहा, ‘जब हम शुरू में अलग हुए, तो यह उस सपने की मृत्यु थी, जिस तरह से हमने अपने जीवन को देखा था. आपने अपने जीवन की कल्पना कैसे की थी. उस समय शायद आपकी ज़िंदगी के सबसे करीबी रिश्ते का अंत हो जाता है.’
यह इंसान मेरे सामने…
अवंतिका मलिक ने आगे कहा, ‘हमने एक-दूसरे के साथ गलत किया. 18 साल के समय में आप बढ़ते हैं, आप डेवलप होते हैं, आप अलग व्यक्ति बन जाते हैं, आप मैच्योर हो जाते हैं. इतनी कम उम्र में, आपको यह भी एहसास नहीं होता कि इमोशनली खुश रहना आपकी अपनी जिम्मेदारी है. ऐसा लगता है, ‘ओह, यह इंसान मेरे सामने है, और वे मेरे खुश और संतुष्ट रहने के लिए जिम्मेदार हैं.’ आपको यह एहसास नहीं होता कि इतने सालों में आप रिश्ते को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि आप उससे ऐसी उम्मीदें लगा लेते हैं, जो असलियत से परे हैं.’
हमने एक-दूसरे के साथ गलत किया…
अवंतिका ने बताया, ‘इमरान और मेरे लिए, क्योंकि हम 18 साल से और इतनी कम उम्र से साथ थे, और हम दोनों ने अपने 20s और 30s की शुरुआत में बहुत कुछ झेला है, तो जाहिर है, कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे के साथ गलत किया, और इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि यह एक बड़ी घटना थी. मुझे लगता है कि सालों में छोटी-छोटी बातें हुईं. हमने अपना सब कुछ झोंक दिया. तब भी जब यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि, ‘क्या हम अब और ऐसा कर सकते हैं?’ हम हमेशा यही सोचते रहे, ‘चलो और मेहनत करते हैं’.’