Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: धर्मेंद्र की फिल्म Ikkis ने 6वें दिन किया कमाल, Dhurandhar का धमाल जारी

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection: एक्टर धर्मेंद्र-अगस्त्य नंदा की फिल्म 'Ikkis' और रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' मिलकर बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही हैं.

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection (3)
फिल्म Ikkis और Dhurandhar की कमाई

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘Ikkis’ को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर असरदार है. इस फिल्म ने 6 दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ही फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ 33 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है. फिल्म भारत में 800 करोड़ के करीब और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के पार पहुंच गई है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘Ikkis’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘Ikkis’ ने 6वें दिन 1.50 करोड़ का कारोबार किया, जो दिन के कलेक्शन के मुकाबले काफी बेहतर था. इसी के साथ ‘Ikkis’ ने भारत में अब तक कुल 23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.55% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.37%, दोपहर के शो में 14.42%, शाम के शो में 18.76%, और रात के शो में 22.63% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ‘धुरंधर’, अब गानें ने भी रच दिया इतिहास, यूट्यूब पर 100 मिलियन पार

‘Dhurandhar’ का धमाल जारी

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 33वें दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कमाई भारत में 781.75 करोड़ तक पहुंच गई है. फिल्म अपने 800 करोड़ के आंकड़े से अब बस कुछ कदम ही दूर है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.98% रही. जिसमें सुबह के शो में 7.39%, दोपहर के शो में 13.99%, शाम के शो में 14.72%, और रात के शो में 15.82% रहीं.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार है, जहां मूवी ने दुनियाभर में 1220 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘Ikkis’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 29.5 करोड़ तक पहुंच गया है.

First published on: Jan 07, 2026 07:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो