Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: लड़ते रह गए Happy Patel और Rahu Ketu, बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले गई ये साउथ फिल्म

Happy Patel vs Rahu Ketu vs Mana Shankara Box Office Collection: फिल्म 'Rahu Ketu' और फिल्म 'Happy Patel' की लड़ाई के बीच इस तेलुगु फिल्म ने बाजी मारी है.

Happy Patel vs Rahu Ketu vs Mana Shankara Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की फिल्म ‘Rahu Ketu’ और वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. लेकिन इनके बीच ही रिलीज हुई चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले गई है. चलिए आपको इन तीनों फिल्मों की अब तक की कमाई के बारे में बताते हैं.

‘Happy Patel’ की गिरी कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, वीर दास की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘Happy Patel’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.19 करोड़ यानी 19 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने 6 दिनों में सिर्फ 5.29 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 5.46% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.00%, दोपहर के शो में 5.19%, शाम के शो में 6.41% और रात के शो में 6.22% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’50-500 के लिए किसी को भी काट…’ Daldal का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, ‘धाकड़’ अवतार में दिखीं भूमि पेडनेकर

‘Rahu Ketu’ का बुरा हाल

वहीं, ऐसा ही कुछ हाल पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ का भी है. इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 0.38 करोड़ यानी 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 5.87 करोड़ का रहा. इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.02% रही, सुबह के शो में 4.22%, दोपहर के शो में 6.58%, शाम के शो में 5.75% और रात के शो में 7.54% रही.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर चला साउथ फिल्म का जादू

इन सब के बीच में तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 175.65 करोड़ का कारोबार कर लिया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 247.6 करोड़ की कमाई कर चुका है.

First published on: Jan 22, 2026 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola