Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

’50-500 के लिए किसी को भी काट…’ Daldal का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, ‘धाकड़’ अवतार में दिखीं भूमि पेडनेकर

Daldal Trailer Released: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसे देखने के बाद इसके 'दलदल' में फंस जाएंगे.

Daldal Trailer Released: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि बहुत ही खौफनाक और सस्पेंस भरा हुआ है. मूवी का ट्रेलर पूरी तरह अपने नाम को डिफाइन करता है. फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं. मूवी का ट्रेलर इतना ज्यादा खतरनाक है कि आप इसे देखने के बाद इसके ‘दलदल’ में फंस जाएंगे. चलिए इस मूवी के ट्रेलर के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

‘दलदल’ का भूमि पेडनेकर

फिल्म ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर मुंबई शहर की डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस फिल्म की कहानी एक केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी रीटा फरेरा को दी गई. ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म में भूमि पेडनेकर कोई साधारण पुलिस वाली नहीं है, उनके किरदार में राज छिपा हुआ नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

बेरहम सीरियल किलर…

ट्रेलर में दिखाया है कि मुंबई शहर की डीसीपी रीटा फरेरा शहर में एक ऐसे केस की जांच कर रही है, जिसने सभी को परेशान करके रखा हुआ है. ये केस शहर में हो रही लगातार सीरियल हत्याओं से जुड़ा है, उन्हें एक बेरहम सीरियल किलर को पकड़ना है. वहीं कुछ सवाल ऐसे हैं जो रीटा फरेरा को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. भूमि पेडनेकर का धाकड़ पुलिस अवतार आपके दिमाग में बैठ जाएगा.

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि फिल्म ‘दलदल’ की कहानी विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब ‘भेंडी बाजार’ पर आधारित है, जिसे अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. भूमि सतिश पेडनेकर, समारा तिजोरी और आदित्य रावल से सजी फिल्म ‘दलदल’ का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 21, 2026 11:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो