Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: अजी छोड़िए… Happy Patel और Rahu ketu, बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ये साउथ फिल्म

Happy Patel vs Rahu Ketu vs Mana Shankara Box Office Collection: सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'Mana ShankaraVaraprasad Garu' ने बॉक्स ऑफिस पर 'Happy Patel' और 'Rahu ketu' को पछाड़ दिया है.

Happy Patel vs Rahu Ketu vs Mana Shankara Box Office Collection: इस बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ तबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म की कमाई ग्राफ तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की दो फिल्में ‘Happy Patel’ और ‘Rahu ketu’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मुश्किल से कलेक्शन कर पा रही है. चलिए आपको इन तीनों फिल्म की अब तक की कमाई बारे में बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस की किंग बनी साउथ फिल्म

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने 9वें दिन मंगलवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसके बाद भी इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 171.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी कुल 23.38% रही. जिसमें सुबह के शो में 16.11%, दोपहर के शो में 22.09%, शाम के शो में 29.40% और रात के शो में 25.91% रही.

---विज्ञापन---

‘Happy Patel’ और ‘Rahu Ketu’ की कमाई

वहीं, दूसरी तरफ वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 5वें दिन सिर्फ 0.27 करोड़ यानी 27 लाख की कमाई की, जिसके फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 5.07 करोड़ हो गया. ऐसा ही हाल पुलकित सम्राट की फिल्म ‘Rahu Ketu’ का भी रहा, इस फिल्म ने 5वें दिन 0.47 करोड़ यानी 47 लाख कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.42 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इन दोनों फिल्मों की ऑक्यूपेंसी भी बहुत कम थी.

तीनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इन तीनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो उसमें भी बॉलीवुड और साउथ फिल्म के बीच बहुत बड़ा फासला है. जहां फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने वर्ल्डवाइड 240 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 5.65 करोड़ और ‘Rahu Ketu’ ने 5.85 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2026 07:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola