Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर-द मूवी’ की हुई चांदी, दूसरे दिन भी नहीं चली ‘हैवान’, जानें शनिवार का टोटल कलेक्शन

Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई 'हैवान' कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है. वहीं 'मिर्जापुर-द मूवी' और हनुमान अंश जोरदार कमाई कर रही हैं.

Saturday Box Office Collection

Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. 11 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने धीमी शुरुआत की है. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ शानदार कलेक्शन कर रहे हैं. 4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने शनिवार को 9 दिन पूरे कर लिए. वहीं हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 37 पूरे कर लिए हैं. आइए इन सभी फिल्मों के शनिवार की कमाई जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘हैवान’

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 3 करोड़ का कलेक्शन किया. हैरानी की बात ये है कि फिल्म वीकेंड का भी फायदा नहीं उठा पाई और रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘हैवान’ मात्र 2.50 करोड़ पर का बिजनेस कर पाई. इसकी के साथ फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹6.60 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹5.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹2.00 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹8.60 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
mirzapur the movie

‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा जारी

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस अच्छी पकड़ बनाई है. रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो गए हैं. कल शनिवार यानी रिलीज के 9वें दिन शनिवार को इसने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹204.39 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹171.45 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 9वें दिन ₹4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹42.00 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹246.39 करोड़ हो गया है.

टॉप पर ‘हनुमान अंश’

बात करें हनुमान अंश की तो रिलीज के महीनेबाद भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. हनुमान अंश को थिएटर्स में रिलीज हुए पूरे 37 दिन हो गए हैं. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे है. शनिवार को 37वें दिन इसने ₹19.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹228.15 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹193.13 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 37वें दिन ₹5.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹9.50 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹237.65 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2026 11:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola