Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: सिनेमाघरों में बरकरार है ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 34वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई की. फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

hanuman ansh ott release update
hanuman ansh ott release update

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. सिनेमाघरों में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही ‘हनुमान अंश’ का जलवा अभी भी जारी है. शोभिनव सत्य और चंदन आनंद स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 2 हफ्तों बाद ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ ली और साल 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बन गई है. हालांकि, 34वें दिन की कमाई में मामूली गिरावट देखी गई. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये छाप लिए हैं.

‘हनुमान अंश’ की अब तक की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 34वें दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 33वें दिन की तुलना में 4.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 153.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. 10 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब तक 181 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी

पूरे भारत में 34वें दिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 7,810 शो चलाए गए, जिसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 35.0 प्रतिशत रही. 34वें दिन सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी कम रही, हालांकि दोपहर के बाद फिल्म देखने वालों की संख्या में भारी उछाल आया. सुबह के शो में 16.15 प्रतिशत, दोपहर के शो में 30.69 प्रतिशत, शाम के शो में 40.38 प्रतिशत और रात के शो में 48.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 181 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.

First published on: Sep 10, 2026 08:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो