Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में 30 दिन बीत चुके हैं और ये फिल्म हर रोज एक नया इतिहास रच रही है. रिलीज के 30वें दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. आइए इसका अबतक का टोटल कलेक्शन जानते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की धूम
फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में रोज नया इतिहास रच रही है. रिलीज के महीनेबाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है. पहले दो हफ्ते ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली. वहीं तीसरे हफ्ते से फिल्म की किस्मत बदल गई. इसने ऐसी रफ़्तार पकड़ी की हर कोई इसकी कमाई देखकर हैरान रह गया. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म शुरुआती दिनों में 10-20 लाख रुपये कमा रही थी, वहीं अब फिल्म की हर रोज की कमाई करोड़ों में आ गई है. शनिवार 5 सितम्बर को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे कर लिए. आइए इसके 30वें दिन की कमाई जानते हैं.
30वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 30वें दिन अब तक, ‘हनुमान अंश’ ने ₹7.07 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹106.11 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹89.95 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
फिल्म की कास्ट
इस मूवी में शोभिनव सत्या के अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.
हनुमान अंश की कहानी
इस फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्य ने बाबा नीम करोली का लीड किरदार निभाया है. ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के ही जीवन के शुरुआती दौर की कहानी है. लोग उन्हें लक्ष्मण दास नाम से जानते थे. छोटी सी उम्र से ही उन्हें भगवत प्रेम हो गया और अपना घर छोड़कर उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ते हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात कई संतों और भक्तों से होती है. इस दौरान उनके जीवन में कई ऐसी घटनाए होती हैं, जो उन्हें नीम करोली बाबा के रूप में में एक नई पहचान देती है.