Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ground Zero की कमाई में तीसरे दिन उछाल, जानें अक्षय कुमार की Kesari 2 से कितनी पीछे?

Ground Zero Vs Kesari 2 BO Collection: इमरान हाशमी की मूवी तीसरे दिन भी अक्षय कुमार की मूवी को पीछे नहीं छोड़ पाई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों की कमाई कितनी हुई?

---विज्ञापन---

Ground Zero Vs Kesari 2 BO Collection: इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद मूवी की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला है। वहीं इमरान की मूवी के साथ-साथ अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 10वें दिन भी मूवी ने बेहतरीन कमाई कर ‘ग्राउंड जीरो’ को पीछे छोड़ दिया। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने बीते रविवार कितनी कमाई की?

यह भी पढ़ें: TV का सबसे महंगा स्टार बना ये एक्टर, कपिल शर्मा-रुपाली गांगुली को छोड़ा पीछे!

---विज्ञापन---

‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इमरान की मूवी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.25%  रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.77%, दोपहर के शो 19.75%, शाम के शो 23.69% और रात के शो 17.78% रहे। मूवी ने तीनों दिनों में सिर्फ 5.20 करोड़ की कमाई ही की है।

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की मूवी आगे

वहीं अक्षय कुमार की मूवी की बात करें तो 10वें दिन मूवी ने 8.15 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया। ये इमरान की मूवी के मुकाबले कहीं ज्यादा रहा। अक्षय की मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.02% रही। सुबह के शो 13.51%, दोपहर के शो 33.98%, शाम के शो 41.74% और रात के शो 26.86% रहे। ग्राउंड जीरो तीसरे दिन भी अक्षय की मूवी को पीछे छोड़ने में नाकामयाब साबित रही। अक्षय की मूवी ने अभी तक 65.45 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

दोनों मूवीज की कहानी

ग्राउंड जीरो और केसरी 2 दोनों ही मूवीज रियल लाइफ इंसीडेंट पर बेस्ड हैं। अक्षय की मूवी जलियांवाला बाग की घटना पर बेस्ड है। वहीं इमरान हाशमी की मूवी की बात की जाए तो ये साल 2001 में हुए संसद अटैक के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को पकड़ने की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि संसद में अटैक करने वाले मास्टरमाइंड गाजी बाबा को इंडियन आर्मी ने कैसे ढूंढा था और उसका खात्मा किया था।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले के बाद पहलगाम पहुंचे Atul Kulkarni, बोले- कश्मीर हमारा है, हम तो आएंगे…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2025 06:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola