Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, जानिए कैसा है सूर्या की ‘करुप्पू’ का हाल

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का 23 दिनों में सिनेमाघरों में बुरा हाल हो गया है. दूसरी ओर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब बेहद खराब परफॉर्म कर रही है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3-Karuppu
Drishyam 3-Karuppu

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी. फिल्म सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी. दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ ने सिनेमाघरों में 15 मई को दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही. हालांकि राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है. इतना ही नहीं दोनों मूवीज के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख तक कमाना मुश्किल हो रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के शुक्रवार कलेक्शन पर.

दृश्यम 3′ ने 23वें दिन किया इतना कलेक्शन

सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी कि दृश्यम 3 की. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी रिलीज के 23वें दिन सिर्फ 25 लाख का कलेक्शन किया है. मूवी ने भारत में कुल 108.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में कुल 237.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

करुप्पू’ ने 29वें दिन कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 29वें दिन सिर्फ 22 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 19 प्रतिशत रही है. इसने भारत में 29 दिनों में कुल 195.40 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में फिल्म ने 306.71 करोड़ का कलेक्शन किया है.

क्या है ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ की कहानी

दृश्यम 3 की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक परिवार के बारे में है, जिसका मुखिया जॉर्ज कुट्टी अपने परिवार को एक कत्ल के आरोप से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. फिल्म में दृश्यम 2 के बाद की कहानी को दिखाया गया है. वहीं, सूर्या की करुप्पू को लेकर बात करें तो यह भ्रष्टाचार के बारे में है. फिल्म में सूर्या ने एक वकील का रोल किया है, जिसपर बाद में देवता करुप्पू का वास हो जाता है और इसके बाद वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 9: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस थोड़ी दूर राम चरण की ‘पेद्दी’, जानिए 9वें दिन की कमाई

First published on: Jun 13, 2026 08:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola